Monday, April 15, 2013

सूनापन....

एक अजीब सा सूनापन, एक अजीब सी खलिश है,
बहुत बेजार से दिन गुजरे मेरे, बहुत मायूस ये तपिश है,
पीछे मुड के देखूं बार-बार, तो खुद में ही सवाल उठे,
आगे बढूँ जो दो कदम भी, तो मुझसे रूठी राहें   मुझे रोके,
तकिये पर रोज़ ख्वाबो का मंजर टूटता बिखरता दिखता मुझे,
सुबह की किरण से ओझल हो सब, दिल तो फिर भी संभाले न संभले,
राख से उभर कर आये थे, फिर उसी राख में एक दिन दफ़न हो जाएगा,
शरीर भी एक दिन इस दुनिया में अपने होने की कीमत अलविदा कह चुकाएगा …. !!!

nisha :) smile always

Thursday, April 4, 2013

मेरे हालात...

दो पल के सिलसिले नहीं ये दिल के जज़्बात है,
प्यार के लब्जों से सजे कुछ ऐसे खयालात है,
जिस्म से रूह तक पहुंचा इसका कारवां,
मोहोब्बत से निखरे इश्क में मशरूफ कुछ ऐसे मेरे हालात है…….!!!
निशा :) smile always

एक मेहमान...

खुबसूरत एहसास ने दिल में बुलाया एक मेहमान,
प्यार की अनछुई सी पूरी की उसने दास्ताँ,
फूल खिले ख्वाहिशों  के जागते रहे अरमान,
चाहातों की वादियों में खिला मोहब्बत का गुलिस्तान,
साहिलों पर खड़ी  मंजिल न खोजे  कोई कश्तियाँ,
 हाथ थामे जो चल दिए तो साथ जैसे सारा जहां,
तिन-तिन कर नन्हे सपनो से जोड़ा ये तेरा मेरा आशियाँ,
खिलखिलाती जमीन की महक जिसमे, उजाले लिए अपने संग खुला आस्मान……

निशा :)smile always

तलाश...

हर घडी हर पल करे तलाश कुछ पाने को,
बेचैन, बेसब्र, बेकरार हर जगह  जीत जाने को,
रोज़-रोज़ सपनो की गलियों से होकर गुजरता रास्ता,
मंजिल को खोजे यूँ जैसे किसी से न रहे इसका वास्ता,
नियत में बस इसके कुछ कर दिखाने की ललक दिखे,
आरजू को सच करने की  हर मुमकिन कोशिश जगे,
हालात के हर दर्द से लड़  जाये  बार- बार,
मजबूत इरादे कर चाहतों की उम्र बढाए हज़ार,
ये मन की काबिलियत जो करे द्रुद निश्चय तो मौत से भी जीत जाये रोगी,
शब्द कम पड़ जायेंगे पर  इसकी सीमा ख़त्म न होगी ……।

nisha :) smile always

काश ऐसा हो....

काश ऐसा हो की तू सपना कोई देखे,
तो उसको साकार मैं कर  जाऊं,
काश ऐसा हो की किसी दर्द से तेरी शाम जो  गुजरे ,
तो पहली  किरण से खुबसूरत सुबह तुझे दे जाऊं,
काश ऐसा हो की तेरी आँखों में  और चेहरे पे ख़ुशी जो दिखे,
तो  कारण का पहला नाम मैं ही कहलाऊं,
काश ऐसा हो की तू पीछे पलट के जो देखे,
तो किसी और से पहले मैं ही सामने आऊँ,
काश ऐसा हो की तू रूठे जो किसी से,
तो मनाने की हर कोशिश में मैं तुझको मनाऊं,
काश ऐसा हो की जो महसूस हो तुझे अकेलापन,
तो तेरी परछाईं बन मैं तेरी हर कमी को पूरा  कर जाऊं,
काश ऐसा हो की तू खुद में टटोले खुद को,
तो मेरे अक्स में मैं तेरी ही छवि को पाऊं .........!!

nisha :) smile always

जीवन का सारांश....

दिन  के उजाले और रात के टिमटिमाते तारे,
रोशनी दे ऐसी धरती का हर एक कोना सवारें,
सुबह की किरण और चाँद की चांदनी के नज़ारे,
अँधेरे  को छोड़ उजाले की तरफ बढ़ने का मकसद दे ये सारे

हवाओं का रुख और बादलों का गरजना,
जैसे बिन बुलाई विपदा का ज़िन्दगी में आना,
बिजलियों का कड़कना और बिन मौसम बरसात का होना,
जैसे दुःख की घडी में अपनों का रोना

उसने किया सृष्टि का निर्माण यूँ,
जैसे हर एक के अस्तित्व का है कुछ कारण यहाँ,
कहीं सजल तो कहीं प्रबल है वक़्त क्यूँ ,
मानवता के जीवन का सारांश छुपा है जाने कहाँ ……!!!! 

निशा :) smile always

तू रूठ जाये....

रूठे मुझसे मेरी किस्मत,
जो तू मुझसे रूठ जाये,
शीशे से दिल के बिखरे तुकडे,
 दर्द के किस्से सुनाये,
अधूरे एहसास लिए तेरी याद में,
मेरा रोम रोम चिल्लाये,
मेरी मोहब्बत का असर हो कुछ ऐसे,
के लौट के तेरे कदम मेरे पास आये…!

nisha :) smile always

तन्हाई और मायूसी

वक़्त मायूस बन जब ज़िन्दगी को रुलाये,
तन्हाई से भरा दर्द का आलम देखो कितना सताए,
शिकायत दिल में उठे और शिकवा ज़िन्दगी से बढ़ता जाये,
रूठने का मौसम हो और मानाने कोई न आये,
सपना हर अधुरा लगे, हकीकत से मन घबराए,
कोशिश कितना भी करे नाकामयाबी ही हाथ आये,
प्यार की कशिश भी कोई असर ना कर पाए,
साथ हो किसी का भी अकेला ही मन रह जाये,
भीगे दामन से एहसास सारे एक कदम भी आगे न बढ़ पाए,
वक़्त मायूस बन जब ज़िन्दगी को रुलाये,
तन्हाई से भरा दर्द का आलम देखो कितना सताए.......!!

निशा :)smile always

इन्सान

अंतर्दुंद से लड़ता इसका मन,
रहे हर दम परेशान,
झूठ से डरता सच से सकुचाता,
खुद में ही बेइमान,
कभी समुन्दर की लहरों सा बहता,
कभी खोखला कभी वीरान,
आने वाले वक़्त से घबराये,
खोजे गुजरे समय के निशान,
दुसरे की विपदा से भागे,
भली खुद की जान,
भगवान् की इस अदभुत रचना का,
नाम है इन्सान…….!!!!

निशा :) smile always
समझ और समझदारी की बेजोड़ गांठ बांध तू,
जो चल पड़े खोजने नए रास्ते और नया सफ़र,
मिले हर एक मंजिल उलझी हुई सी हर एक पथ हर एक डगर,
मशक्कत जो करनी पड़े तो तू उससे कभी न डर,
फलसफा है ये ज़िन्दगी का छोड़ जा अपने निशाँ इस तरह,
की दुनिया पे रह जाये तेरी मौजूदगी का कुछ असर ....!!!

nisha :) smile always